
बड़ी खबर: पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है।
उत्तराखंड: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को विधायक दल की बैठक की, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया है। पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल हुईं। इस दौरान एक बार फिर से उत्तराखंड की कमान पुष्कर सिंह धामी के हाथों में कमान सौंप दी गई है।
इससे पहले उत्तराखंड के सीएम की रेस में चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज, श्रीनगर के विधायक धन सिंह रावत, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी का नाम भी शामिल था। हालांकि, भाजपा ने अंत में पुष्कर सिंह धामी पर ही भरोसा जताया।