
नई दिल्ली: महान गायिका लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया। इसकी जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर दी। लता मंगेशकर कई दिनों से बीमार थी उनकी हालत एक बार फिर बिगड़ने के बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर कल रखा गया था वह लगातार निगरानी में थी।
भारतीय सिनेमा की बेहतरीन गायकों में शुमार लता ने 13 साल की उम्र में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अब तक 25000 से अधिक गाने गाए हैं। जो आज भी लोगों के जेहन में इनमें अजीब दास्तां है यह प्यार किया तो डरना क्या और नीला आसमां सो गया शामिल हैं।