
रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि महानायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह ने 1857 में अंग्रेजों से युद्ध किया। आज रायबरेली में विदेशी हुकूमत का ही राज है। रायबरेली से विदेशी हुकूमत को बाहर करने का वक्त आ चुका है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने रायबरेली का समुचित विकास नहीं किया। अब भाजपा ही रायबरेली का विकास कराएगी।
आईटीआई के विशाल मैदान में आज यहां 834 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी उग्रवाद आतंकवाद जात पात और भ्रष्टाचार की जननी है। कानपुर में इत्र कारोबारी के घर से 200 करोड़ की नकदी बरामद होने पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में नोटबंदी का विरोध समाजवादी पार्टी इसीलिए कर रही थी। उसके बेस्ट आचार की कमाई जब सामने निकल कर आए तब उसे दिक्कत होने लगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना चुकी है। आज गुंडों माफियाओं का कोई स्थान नहीं बचा है। महिलाएं सुरक्षित है। युवा रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। मजदूर किसानों की दशा भी बदल चुकी है। दल किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं होंगे। सपा पर निशाना साधते हुये कहा समाजवादी इत्र बनाने वाले के भ्रष्टाचार की बदबू पूरे देश में फैल रही है। उन्होंने कहा जो राम मन्दिर बन रहा उसे सपा, बसपा काग्रेस बना पाते क्योकि यह तो राम कृष्ण को मानते ही नही। जन विश्वास यात्रा के बहाने योगी लोगों में आस्था, विकास व भ्रष्टाचार मुक्त का मंत्र फूँक गए।