
TrendingUttar Pradesh
उत्तर प्रदेश : लंपी वायरस के बाद पशुओं में नई बीमारी का कहर, अब तक 32 सुअरों की मौत
मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में अभी लंपी वायरस(lumpy virus) का प्रकोप खत्म भी नहीं हुआ था कि, एक और अज्ञात बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस अज्ञात बीमारी से सुअरों की मौत हो रही है। ये बीमारी सुअरों में तेजी के साथ फैल रही है। अब तक जिले में 32 सुअरों की मौत हो चुकी है। वहीं तमाम इस बीमारी से ग्रसित पाए गए हैं।
ये भी पढ़े :- PM Modi Gujarat visit : आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, राज्य को देंगे ये बड़ी सौगात…
सुअरों में फैली इस अज्ञात बीमारी का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग(veterinary department) जुट गया है। जिले के बेवर मंडी परिसर में 32 सुअर मृत अवस्था में पाए गए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पशु चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच करा रहा है।