TrendingUttar Pradesh

भाजपा विकास में भरोसा करती है इसलिए जिलों की सूरत बदली- दिनेश शर्मा

भाजपा विकास में भरोसा करती है। हमारे सांसद और विधायक के विकास से जिलों की सूरत बदल गयी हैं

सिद्धार्थनगर: जनपद में शुक्रवार को नवनिर्मित बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर पूरे विधि विधान के साथ कार्यक्रम को पूरा किया गया। मंच से डॉ. शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की सेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।

कार्यकर्ता और कार्यालय दोनों जरूरी: डॉ. दिनेश शर्मा  

मीडिया से बातचीत में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। जिसके पास कार्यकर्ता और कार्यालय होता हो वो दल अपराजित दल माना जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार इतिहास रचेगी। आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से जीतने वाली है।

पूर्व डिप्‍टी सीएम शर्मा ने कहा कि भाजपा विकास में भरोसा करती है। हमारे सांसद और विधायक के विकास से जिलों की सूरत बदल गयी हैं। यहां तक कि पूर्वांचल भी बदल गया। उन्‍होंने कहा कि पहले दिमागी बुखार का कहर होता था, लेकिन अब यह समाप्त हो गया है।

वहीं, नूपुर शर्मा को लेकर अरब देश की प्रतिक्रिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम न आंख उठाकर, न आंख झुकाकर हम आंख मिलाकर बात करते हैं। हमारी पार्टी की नीति है, सभी धर्मों के सम्मान करना और जो इस नीति पर कार्य करेगा वो पार्टी में रहेगा। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने ने कहा, इस पर हम कुछ नहीं बोल सकते।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: