India Rise Special

Uttarakhand Election 2022 : मसूरी सीट से भाजपा नेता गणेश जोशी ने मारी हैट्रिक

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मसूरी सीट पर भाजपा के कद्दावर नेता गणेश जोशी ने एक बार फिर जीत हासिल करते हुए जीत की हैट्रिक मार दी है। इस सीट पर इस बार कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य प्रत्याशियों की बात करें तो कांग्रेस की गोदावरी थापली ही जमानत बचा पाईं, शेष पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

 

मसूरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को हराते हुए गणेश जोशी ने जीत दर्ज की है। साल 2017 में  विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी ने गोदावरी थापली को 12,077 मतों से हराया था। इस साल यह अंतर बढ़कर जोशी ने गोदावरी थापली को 15,325 मतों से हराया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला को 10,826 मतों से पराजित किया था। जबकि परिसीमन से पहले 2007 के विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी पहली बार राजपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे। तब कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 3570 मतों से पराजित कर जोशी पहली बार विधायक बने थे।

 

 

2022 विधानसभा चुनाव में गणेश जोशी को वर्ष 2017 के  चुनाव के मुकाबले 3525 मत अधिक मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले केवल 277 मत अधिक पड़े।

 

1- प्रत्याशी: गणेश जोशी,

 

पार्टी-भाजपा

 

प्राप्त मत- 44,847

 

2- प्रत्याशी गोदावरी थापली

 

पार्टी-कांग्रेस

 

प्राप्त मत-29,522

 

3- प्रत्याशी- प्रेमकृष्ण

 

पार्टी-आप

 

प्राप्त मत- 2759

 

जोशी की जीत के आधार

 

1- पांच साल जनता के बीच सक्रिय रहे।

 

2- सभी बिरादरियों में में अच्छी पकड़।

 

3- धामी सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे।

 

गोदावरी थापली की हार के कारण

 

1- पांच साल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहीं।

 

2- सभी बिरादरियों के बीच पकड़ मजबूत न होना।

 

3- सीट के मैदानी क्षेत्र में जनसंपर्क की कमी।

 

गणेश जोशी ने तीसरी बार मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए हुए कहा कि , “जनता ने भाजपा सरकार के पांच साल के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़क, सिंचाई सुविधा, स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं जुटाना मेरी प्राथमिकता रही। जनता ने आशीर्वाद देकर मुझे राजपुर सीट से एक बार और मसूरी सीट से लगातार तीसरी बार विधानसभा में भेजा है। मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की भरसक कोशिश करूंगा और जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: