India Rise Special

Uttarakhand Election 2022 : 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू , सीएम धामी समेत इन दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा। डाक मतपत्र मतगणना के दिन, यानी 10 मार्च सुबह आठ बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर तक के  मोबाइल फोन का इस्तेमाल पर रोक लगाई गयी है।  राज्य की सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सील कर दिया है।

 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव मतदान अपडेट

 

चौबट्टाखाल: चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सोमवार को आठ बजे बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

देहरादून: सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

 

सहसपुर: सहसपुर में बूथ नंबर 203 में पोलिंग अधिकारी को हार्ट आ गया। रिजर्व कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एम्बुलेंस भी भेजी जा रही है।

 

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां विशना देवी व पत्नी गीता धामी के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।

 

पौड़ी: शहर में मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह दिख रहा है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने नगर पालिका में बने मतदेय स्थल में मतदान किया। जबकि शहर के जिला पंचायत के पुराने सभागार में बने मतदेय स्थल में मतदान को लेकर लाइन लगी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे चुनाव कंट्रोल रूप से जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर मतदान की स्थिति का जाएजा ले रहे हैं। सभी मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व अद्व सैनिक बल के जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। जनपद की छह विधान सभा सीटों के लिए 947 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

 

हरिद्वार: हरिद्वार शहर विधानसभा क्षेत्र के भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय मतदान केंद्र के बूथ नंबर 152 कि ईवीएम और वीवीपैट मशीन में आई खराबी के कारण 20 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान। खराबी को ठीक कर लिया गया है।

 

रुड़की: चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 146 पर ईवीएम मशीन खराब होने से 8 बजे पोलिंग बूथ शुरू नहीं हो पाया। अधिकारियों ने पहुंच कर ईवीएम को बदलवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।

 

कोटद्वार: कोटद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर स्थित मतदान केंद्र में मतदाता पहुंचे। केंद्र में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। केंद्र में ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मास्क का वितरण कर रही है।

 

बाजपुर में बूथ संख्या 107 की बदली गई ईवीएम मशीन: बाजपुर में नगरीय क्षेत्र में स्थित आदर्श कन्या इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 107 की ईवीएम में माक पोल के दौरान कुछ तकनीकी दिक्कत सामने आई जिसके चलते रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम आरसी तिवारी ने मौके पर पहुंचकर तत्काल ईवीएम मशीन को चेंज करा दिया है। मतदान की प्रक्रिया बिना किसी विघ्न के सुचारू कर दी गई है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: