TrendingUttar Pradesh

UP Election 2022: ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने किया ताबड़तोड़ जनसंपर्क

जहानाबाद विधानसभा के अमौली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख हैं सुशीला सिंह

फतेहपुर: जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से अपना दल और बीजेपी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी जय कुमार सिंह जैकी की पत्नी सुशीला सिंह ने अमौली क्षेत्र में ताबड़तोड़ जन संपर्क किया। सोमवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुआ यह जनसंपर्क अभियान करीब आधा दर्जन गांवों तक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया।

जहानाबाद से विधायक और योगी सरकार में कारागार मंत्री जय कुमार सिंह की पत्नी सुशीला सिंह अमौली विकासखंड से ब्‍लॉक प्रमुख भी हैं। सुबह से शुरू हुए जनसंपर्क अभियान में सबसे पहले सुशीला सिंह रामपुर गांव पहुंचीं। यहां पर उन्होंने लोगों के साथ संवाद करते हुए महिलाओं से भी बातचीत की। इसके बाद वह कुंदे रामपुर, अमौली, गोडाइनपुर सहित करीब आधा दर्जन गांव में लोगों से मिलकर उनसे संवाद किया और हालचाल लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की पूरी हुई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

क्षेत्र में हुए विकास के बारे में लोगों को बताया 

ब्‍लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने लोगों को क्षेत्र में हुए विकास के बारे में भी बताया। कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी की पत्नी सुशीला सिंह ने डेली इनसाइडर से वर्चुअल बातचीत करते हुए कहा, सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को मिला है। क्षेत्र में पावर हाउस से लेकर तमाम शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, कई संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग, सड़क, नाली और खड़ंजा सहित कई जनकल्याणकारी काम किए गए हैं। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया है।

उन्‍होंने कहा, कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी व्यक्तिगत तौर पर सभी से मिलकर उनकी बातों को सुनते थे, साथ ही उनकी समस्या का निस्तारण भी करते थे। जय कुमार सिंह जैकी ने एक अपना व्यक्तिगत कार्यालय भी बनाया है, जिससे कोई भी पीड़ित व्यक्ति आकर अपनी समस्या बता सके। यहां पर आई सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाता रहा है। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ब्‍लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने लोगों से अपने पति कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी के लिए समर्थन मांगा और कहा कि आने वाली 23 फरवरी को उनके पति के पक्ष में मतदान कर जहानाबाद विधानसभा के साथ देश और प्रदेश को मजबूत करें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: