PoliticsTrending

बड़ी खबर: प्रसपा की सभी इकाइयां भंग, शिवपाल का भाजपा में जाना लगभग तय

शिवपाल यादव को बेटे समेत केंद्र और राज्य सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है

लखनऊ:  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपनी सभी इकाईयों और प्रकोष्ठ को भंग कर दिया है। इसके बाद अब यह लगभग तय हो गया है कि शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों का दावा है कि इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और 19 अप्रैल को आधिकारिक रूप से शिवपाल यादव भाजपा के हो जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि शिवपाल यादव को भाजपा केंद्र में और बेटे आदित्य यादव को यूपी की योगी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा शिवपाल यादव के सहारे सपा के कोर वोट बैंक यानी यादवों को अपने पाले में लाना चाहती है। 2024 के पहले भाजपा शिवपाल यादव को जिम्मेदारी देकर अपने इस लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा सकती है।

अखिलेश यादव से लगातार नाराजगी के बीच शिवपाल यादव के भाजपा में जाने की अटकलों पर अब विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि आधिकारिक तौर पर 19 अप्रैल को भगवा खेमे में शामिल हो जाएंगे। शुक्रवार को उन्होंने अपनी पार्टी यानी प्रसपा की सभी इकाईयों और प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। महासचिव आदित्य यादव ने शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय व प्रादेशिक प्रकोष्ठों को अध्यक्ष सहित व संपूर्ण प्रवक्ता मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

केंद्र और राज्य दोनों सरकारों में हिस्सेदारी

शिवपाल यादव को बेटे समेत केंद्र और राज्य सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि शिवपाल यादव को राज्यसभा भेजा सकता है, जहां पर उन्हें मोदी सरकार में शामिल किया जाएगा। वहीं बेटे आदित्य को उनकी खाली हुई विधानसभा सीट जसवंतनगर से उपचुनाव लड़ाया जाएगा और योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि इन मुद्दों पर प्रसपा नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: