
फायर डोसा बनाने के लिए आग से खेलता है दुकानदार, अनोखा है स्वाद
इस वीडियो को अबतक छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इंदौर के डोसा क्राफ्ट में अनोखे फायर डोसा की कीमत 180/- रूपए है।
फास्ट फूड के साथ लोग साउथ इंडियन फूड के भी शौकीन होते हैं। साउथ इंडियन फूड की बात हो रही हो और डोसा का नाम ना आए। ऐसा होना तो नामुमकिन है। हर शख्स अपनी स्टाइल में खाना बनाता है। उसकी अपनी रेसिपी के साथ। लेकिन इंदौर के एक रेस्टोरेंट में एक यूनिक फायर डोसा बनाया जाता है।
फायर डोसा के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। इस दुकानदार का डोसा बनाने का अंदाज ही खतरनाक है। इस इस डोसे की खास बात इसे पकाने का तरीका है, जो आप वीडियो में देख सकते हैं। इसे पकाते समय चारों तरफ से आग की लपटें निकलती हैं। मशहूर फूड ब्लॉगर ‘फूडी इनकार्नेट’ ने इसका वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को अबतक छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इंदौर के डोसा क्राफ्ट में अनोखे फायर डोसा की कीमत 180/- रूपए है। वीडियो में सबसे पहले तवे को तेज आंच पर गर्म किया जाता है और उस पर डोसा का बैटर फैला दिया जाता है। मसाला तैयार कर डोसे पर फैला दिया जाता है, जिसके बाद फायर डोसा को टुकड़ों में काट दिया गया। अब, डोसा को टेबल फैन की मदद से तेज आंच पर पकाया गया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अमरुल्लाह सालेह ने हरे किए पाकिस्तान के जख्म, महीनों तक खत्म नहीं होगी जलन