
लखनऊ: देश और विदेश में बहुचर्चित निर्भया कांड की पैरोकार रही उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा की सीमा कुशवाहा ने बहुजन समाजवादी पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। सीमा कुशवाहा ने आज राजधानी लखनऊ स्थित बहुजन समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के समय पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद सीमा कुशवाहा ने बताया कि बहुजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी की नीतियों विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी का चयन किया है। बता दे किस सीमा कुशवाहा प्रख्यात वकील ए निर्भया केस को बहादुर से लड़ने वाली महिला हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने एक बार फिर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
आपको बता दें कि सीमा कुशवाहा एक व प्रख्यात वकील है जो दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को मुफ्त में न्याय दिलाने की मुहिम भी चलाती हैं। आपको बता दें कि सीमा कुशवाहा इटावा के उग्र पुर गांव की ग्राम पंचायत विजयपुर ब्लाक महेवा तहसील चकरनगर की निवासी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती ट्रेनिंग वकील का काम सुप्रीम कोर्ट से सीखा।