
TrendingUttar Pradesh
जालौनः नदी में नहाने गए 6 युवक डूबे, 2 की मौत, 4 लापता
गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव को बाहर निकाल लिया है वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है।
जालौनः कुठौंद थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए 6 युवक अचानक गहरे पानी में डूब गए। जिसमें से चार लोगों को आसपास के लोगों ने सकुशल बचा लिया। वहीं दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक के शव को बाहर निकाल लिया है वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है।
उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी अनियंत्रित, मौके पर 26 लोगों की हुई मौत
दरअसल मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के बीजापुर का है। जहां कुठौंद और औरैया के भूपेंद्र, रिंकू, खेमद, आरिफ, बन्टू, गट्टू टोली बनाकर यमुना में नहाने गए थे। नहाते समय सभी नदी के बीच धारा में पहुंच गये। जिसके बाद वो डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने चार लोगों को बचा लिया।