PoliticsTrending

यूपी: ओपी राजभर का ऐलान, सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भागीदारी 2024 लोकसभा चुनाव में होगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आज राजधानी लखनऊ में समीक्षा बैठक के दौरान एक बड़ा ऐलान किया। ओमप्रकाश राजभर ने ऐलान करते हुए कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव वह एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन लड़ेगी। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज की निर्णायक भूमिका और भागीदारी 2024 लोकसभा चुनाव में होगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी को 500000 वोट और मिला होता तो सरकार समाजवादी पार्टी की होती। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश को चार जोन में बांटकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाकर हम लोग जनता के बीच में जाएंगे। इसी बीच उन्होंने इस बार प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राजधानी लखनऊ में आयोजित बैठक के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में कोई भी खराब नहीं है हम सभी एक नेता के साथ खड़े हैं। शिवपाल यादव हमारे साथ है वह अपनी पार्टी का मजबूत संगठन बनाने जा रहे हैं 2 दिन बाद शिवपाल हमारे साथ एक बड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को नहीं मानते। किस न्यायालय किस सक्षम अधिकारी के आदेश से बुलडोजर चल रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पुलिस की जनता को महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए सरकार बुलडोजर को आगे कर रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अब नफरत की राजनीति कर रही है जबकि यह प्रदेश भाईचारे और गंगा जमुना तहजीब का है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: