PoliticsTrending

UP Election 2022: सपा को झटका ! सुभाष राय भाजपा में शामिल

सपा विधायक सुभाष राय ने पार्टी का साथ छोड़कर कमल पर सवार हो गए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दिन पर दिन बढ़ती सर गर्मियों के बीच आज एक बार फिर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से विधायक सुभाष राय ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जलालपुर से सपा विधायक सुभाष राय ने पार्टी का साथ छोड़कर कमल पर सवार हो गए। सुभाष राय को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में उन्होंने है भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

गौरतलब है कि जलालपुर से विधायक सुभाष राय काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी के चलते पार्टी में उन्हें 5 महीने बाद होने वाले चुनाव में एमएलसी बनाने का भरोसा दिया था लेकिन सुभाष राय इस बात से खुश नहीं थे वह जलालपुर से टिकट कटने के बाद से ही पार्टी से बेहद खफा चल रहे थे। इतना ही नहीं सुभाष राय सपा जिला अध्यक्ष का पद भी स्वीकार करने से इंकार कर चुके थे इसी के चलते उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: