
लखनऊ: उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी सत्ता पाने के लिए पुरजोर कोशिश में लगी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का दौरा जारी है इसी क्रम में वह आज अपने गढ़ मैनपुरी में विजय रथ यात्रा लेकर एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। बड़ी बात यह है कि इस रैली से पहले समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने क्रिश्चियन मैदान को सपा के होल्डिंग और बहनों से ढक दिया है बता दें कि यह वही जगह है जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज विजय रथ यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे खास बात यह है कि मैनपुरी में अखिलेश यादव की लगी होल्डिंग में उनके चाचा शिवपाल को भी जगह दी गई है।
आपको बता दें कि आज अखिलेश यादव समाजवादी पार्टियों के गढ़ मैनपुरी आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी शंखनाद के लिए सपा किया आठवें चरण की विजय रथ यात्रा है समाजवादी पार्टी की या आठवें चरण की विजय रथ यात्रा मैनपुरी से एटा तक निकाली जाएगी। मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव यहां के मौजूदा सांसद हैं।
समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा आज सुबह 11:00 बजे मैनपुरी से एटा के लिए रवाना होगी जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा सकता है। मैनपुरी में अखिलेश यादव की जनसभा दर के बाद विजय रथ यात्रा मैनपुरी ईशन नदी पुल होते हुए एटा के लिए रवाना होगी। इस बीच अखिलेश यादव का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।