PoliticsTrending

UP Election 2022 :मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो, लोगों की उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था वह पूरा किया है

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा में शामिल होकर रोड शो करें। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रोड शो शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने 5 साल में बिना भेदभाव के हर वर्ग तक उसका हक पहुंचाया, विकास किया, कल्याणकारी कार्य किए आस्था को सम्मान दिया और माफियाओं पर बुलडोजर चलाया।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया था वह पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा जिन विश्वास यात्रा उन्हें उपलब्धियों को लेकर आम जनता तक आई है एक बार फिर आप भाजपा को आशीर्वाद देंगे आज हमारे लिए सौभाग्य शाली अवसर पर गाजियाबाद आए हैं अटलजी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है भाजपा के हितों का ख्याल रखती आई है और रखती रहेगी।

गाजियाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कालका गढ़ी चौक पर बनाए गए मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इसके बाद संबोधित की शुरुआत कर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताया।

मुख्यमंत्री के रोड शो में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी और समर्थक मौजूद है। इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं भारतीय जनता पार्टी और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

जन विश्वास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के स्वागत के लिए कई जगह स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान उन्हें कोई माला पहनाना चाहता है तो कोई राम मंदिर का मॉडल भेंट करना चाहता लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का दोस्त से ही अभिवादन स्वीकार किया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: