
बरेली: भारतीय जनता पार्टी के रोड शो में शामिल होने के लिए केंद्रीय सहकारिता व गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर से बरेली के त्रिशूल हवाई अड्डे पर पहुंच जाएंगे। प्रशासन ने केंद्रीय गृहमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है।
गृहमंत्री शाम 4 बजे त्रिशूल हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से रवाना होंगे और 4.25 बजे कुतुबखाना चौराहे पर पहुंच जाएंगे। कुतुबखाना चौराहे पर ही गृहमंत्री जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा शाहमतगंज, कालीबाड़ी होते हुए पटेल चौक पर समाप्त होगी। यहां गृहमंत्री अपना संबोधन भी देंगे।
सर्किट हाउस में करेंगे संगठन की बैठक
कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। फिर संगठन की बैठक लेंगे। रात्रि में गृहमंत्री सर्किट हाउस में ही रहेंगे। आगे का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि गृहमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बरेली से रवाना हो जाएंगे।