
निकाय चुनाव से पहले सपा को झटका ! उझानी की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल भाजपा में शामिल
लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष उन्होंने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है।
बदायूं: जिले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। निकाय चुनाव से ठीक पहले सपा नेत्री और उझानी नगर पालिका की चेयरमैन पूनम अग्रवाल ने अपने पति पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के साथ लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के समक्ष उन्होंने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है।
वहीं, अब सपा के सामने नए प्रत्याशी की तलाश की टेंशन बढ़ गई है। माना जा रहा है कि पूनम अग्रवाल भाजपा से ही चौथी बार पालिका अध्यक्ष चुनाव के मैदान में उतरेंगी। बताते चलें कि पूनम अग्रवाल लगातार तीन बार से उझानी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर काबिज हैं। उनके पति व पूर्व वित्त राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल भी राजनीति में पिछले 20 साल से सक्रिय हैं। विमल कृष्ण अग्रवाल साल 2002 में बदायूं विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे।
राजस्थान: भारत जोड़ो यात्रा के टैंट में आग लगाने की साजिश का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद वह सपा में शामिल हो गए। हालांकि 2012 में बिल्सी विधानसभा से बसपा के हाजी मसर्रत अली ने उन्हें चुनाव हरा दिया। इस बीच पिछले 15 सालों से पूनम अग्रवाल लगातार समाजवादी पार्टी से यहां चेयरपर्सन बनी रहीं। भाजपा में ज्वॉइनिंग के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और मीडिया प्रभारी आशीष भी उनके साथ मौजूद रहे।