IndiaIndia - World

93 वर्ष की आयु में पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का निधन, पीएम समेत इन दिग्गज नेताओं व्यक्त किया दुःख

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री(Padma Bhushan Pallonji Mistry) का मुंबई में 93 साल की उम्र में निधन हो गया। पोलनजी के टाटा संस के चेयरमैन रह चुके साइरस मिस्त्री के पिता थे। पारसी परिवार में जन्मे पालोनजी मिस्त्री का ने 2003 में आईरिश नागरिकता ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। पालोनजी के परिवार में पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार संतान शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री जबकि लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री हैं। उनके बेटे सायरस मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।

ये भी पढ़े :-मुंबई में चार मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, 25 लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका

पीएम मोदी ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

वहीं पालोनजी मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री के निधन के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी(Smriti Irani) ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने काम के प्रति पालोनजी मिस्त्री की विद्वता और सौम्यता की सराहना की है।

ये भी पढ़े :-उत्तराखंड के भवाली में सामने आया खतरनाक डायनासोर, जानिए क्या है मामला?

कौन थे पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री

बताते चलें कि, शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल सेवाओं के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस ग्रुप के पास तकरीबन 50,000 कर्मचारी हैं। कंपनी की ओर से कहा जाता है कि यह ग्रुप दुनिया के 50 देशों में कारोबार कर रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: