
UP: संगठन को मजबूत करने में जुटी आप, नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज
विधानसभा चुनाव मिली करारी हार से सबक लेकर पार्टी अब आगे की रणनीति के लिए एक होकर कदम रख रही है।
लखनऊ: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी के लिए जमीन पर मेहनत की उन्हें आगे बढ़ने पर जोर दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव मिली करारी हार से सबक लेकर पार्टी अब आगे की रणनीति के लिए एक होकर कदम रख रही है।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के 26 जिलों में नए अध्यक्ष चुने। वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते तक प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे इसके बाद प्रदेश में 5 जोनल अध्यक्षों फिर प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज सभा सांसद संजय सिंह कहते हैं कि हमारी पार्टी यूपी में इस वर्ष के अंत में होने वाले नगर निकाय चुनाव पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मेरठ दौरा आज, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की बिजली और पानी सहित अन्य समस्याओं को बेहतर ढंग से उठा रहे हैं। सभी जिला अध्यक्ष मोटी सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे। 1 जुलाई से देश में तिरंगा शाखा लगाई जाएगी।
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर…
संजय सिंह ने बताया कि तिरंगा शाखा में लोगों को संविधान का पाठ महापुरुष के जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी देकर राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा में सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे इसमें लिंग भेद नहीं होगा।आपकी तिरंगा शाखा में महिला व पुरुष दोनों भाग लेंगे।