
चेन्नई में मौजूद निगरानी विग्रह भारतीय तटरक्षक बल में हुआ शामिल, रक्षा मंत्री बोलें- दुनियाभर में हो रहे बदलाव चिंता का विषय
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सब को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश इन घटनाओं से अछूता नहीं रह सकता और यह फैसला हमारे जैसे देशों पर अधिक लागू होता है।
नई दिल्ली : आज यानी शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु के दौरे पर व्यस्त है। अपने तमिलनाडु दौरे पर रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में हो रहे बदलाव हमारे लिए खासा चिंता का विषय है। ऐसे समय में हमे अपने पहरेदारों को मजबूत रखना होगा। साथ ही यह चुनौतीपूर्ण समय हमें एक अवसर प्रदान करता है, जिसका हमें लाभ उठाना चाहिए।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राजनाथ ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा, समुद्री प्रभुत्व और सीमा विवाद के कारण दुनिया भर में मौजूद देश अपने सैन्य शक्ति के आधुनिकरण और मजबूती की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मौजूद निगरानी विग्रह को आज भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है। इस शुभ अवसर पर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने भी वहां मौजूद रहे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सब को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश इन घटनाओं से अछूता नहीं रह सकता और यह फैसला हमारे जैसे देशों पर अधिक लागू होता है। क्योंकि हमारा भारत देश हिंद महासागर से जुड़ा हुआ है।
अपने बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा की रिपोर्ट बताती है कि आगामी 2023 तक दुनिया में सुरक्षा पर 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच सकता है। हालांकि ज्यादातर देशों के पास साल भर के लिए भी इस स्तर का बजट मौजूद नहीं है और अगले 5 वर्षों में ही इसके कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। व्यापार, राजनीतिक और आर्थिक संबंध में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में दूसरे देशों से आने वाली अगली खबरों के बारे में हम अभी कुछ नहीं कह सकते हैं