
Trending
भीषण ठंड के चलते जम्मू के स्कूलों में घोषित किया गया शीतकालीन अवकाश, जानिए कब से कब तक रहेगी छुट्टी
जम्मू कश्मीर में बढती जाती ठंड को देखते हुए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गयी है।केंद्र शासित प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के मुताबिक, जम्मू संभाग के समर जोन के राजकीय डिग्री कॉलेजों में एक जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक छुट्टियां रहेंगी। वहीं, जम्मू संभाग के विंटर जोन के कॉलेज 27 दिसंबर 2022 से 14 फरवरी 2023 तक बंद रहेंगे। इसी तरह कश्मीर संभाग के कॉलेजों में 27 दिसंबर 2022 से 14 फरवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।