India Rise Special
सुनील कुमार सिंह चुने गए जिला बांका के जिला परिषद अध्यक्ष , जानिए कितने मतों से हासिल की जीत
बांका। बिहार के बांका के नए जिला परिषद अध्यक्ष के तौर पर जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को चुना गया है। सुनील सिंह ने फुल्लीडुमर से जिला परिषद सदस्य राजेंद्र यादव को पांच मतों से हरा कर जीत हासिल की है।
जिला परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी आमने – सामने थे। इस मतदान 25 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें से 15 मत सुनील कुमार सिंह ने हासिल किए और 10 वोट राजेंद्र को प्राप्त हुए। इस प्रकार सुनील सिंह ने पांच वोटों से यह चुनाव जीत लिया। फिलहाल उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होगा। उपाध्यक्ष पद पर बाराहाट प्रखंड के जिला पार्षद नीलम सिंह और धोरैया के जिला परिषद सदस्य रफीक आलम के बीच मुकाबला होगा। दोनों ने नामांकन पत्र भर लिया है।