Politics

सुखबीर सिंह संधू बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव, कहा- ज्यादा जोर रोजगार बढ़ाने में दिया जाएगा

सुखबीर सिंह संधू बनें उत्तराखंड के 17वें मुख्य सचिव।1988 उत्तराखंड कैडर बैच के आईएस रह चुके हैं संधू। उत्तराखंड के सियासत में भी निभाए हैं कई अहम रोल।

देहरादून। आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू को आज प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया। संधू ने कल प्रदेश के 17वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने सचिवालय में मीडिया से बातबीच करते हुए कहा कि रोजगार ऐसी चीज है जो कोविड से बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। हमें ज्यादा से ज्यादा जोर देना है कि रोजगार कैसे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जो भी नीतियां हैं। उनको प्राथमिकता से लागू कराया जाएगा।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आपदा उत्तराखंड के लिए कोई नई बात नहीं है। इसलिए उससे निपटने की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। ताकि कम से कम नुकसान हो। मैंने अपनी टीम से चर्चा की है कि फाइलों की रफ्तार बनी रहे। हमारा मकसद है कि सरकार की योजनाओं को जनता तक धरातल पर पहुंचाना है।

प्रदेश के मुख्य सचिव संधू ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड पर काम तेजी से चल रहा है। न्यायालय के आदेश के चलते कुछ विलंब हुआ था लेकिन अब काम दोबारा से चल रहा है। मैं सोमवार को दिल्ली से देहरादून 3.30 घंटे में आया हूं। हाईवे का काम तेजी से पूरा हो रहा है। जल्द ही दिल्ली से देहरादून दो घंटे में आ सकेंगे।

आपको बता दें कि सुखबीर सिंह संधू अभी तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। उनका केंद्र सरकार में सचिव पद के लिए इंपैनलमेंट हो रखा है। वे अक्तूबर 2019 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन बने, जनवरी 21 तक उनका कार्यकाल था। केंद्र सरकार ने 31 जुलाई 2021 तक का सेवा विस्तार दे दिया था।

डॉ. संधू 2011 तक पंजाब सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे। वह ऊधमसिंह नगर जिले के पहले कलेक्टर भी रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के सचिव का दायित्व भी निभाया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में वैक्सीन की डोजेज में आई कमी, वैक्सीनेशन का काम पड़ा ठप

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: