
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पिछले 3 दिनों से दिल्ली में चल रही भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 172 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई है। बैठक के बाद बाहर निकले मौर्य ने कहा कि आगामी 2022 में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और साथ ही भाजपा की धमाकेदार जीत होगी।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 172 विधानसभा सीटों के चुनाव ऐलान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से ही चुनाव लड़ेंगे उनके नाम पर चुनाव समिति ने भी मुहर लगा दी है। साथी एक-दो दिन बाद भारतीय जनता पार्टी सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर देगी।