Delhi

दिल्ली में तेज हवाएं बढ़ा सकती है एक बार फिर से गलन, जानिए मौसम पूर्वानुमान

उत्तर भारत के कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और तेज हवा के कारण एक बार फिर ठंड महसूस किया जाने लगा है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटे में दिल्ली का मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि महीने के अंत यानी कल तक मौसम के तापमान में हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश का मौसम

 

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से जहां उत्तर प्रदेश में बीते शुक्रवार तेज बारिश हुई थी, वहीं अब विक्षोभ के आगे निकलने से यूपी के क्षेत्रों में आज से मौसम पूरी तरह शुष्क एवं साफ हो जाएगा। जबकि भारतीय मौसम विभाग की माने तो आज दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है।

 

राजस्थान का मौसम

 

राजस्थान में ठंड ने  खत्म हो गया है। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान  35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।  जयपुर के मौसम केंद्र के की माने तो यहां बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान सीमावर्ती शहर बाड़मेर में दर्ज किया गया है।

 

जम्मू कश्मीर का मौसम

 

जम्मू-कश्मीर में कल यानी 26 फरवरी से बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार जम्मू कश्मीर में आज भी बारिश और बर्फबारी की उम्मदी है। यहां 3 मार्च तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: