Delhi

तेज हवा और बारिश ने बढ़ाई दिल्ली में ठिठुरन, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

राजधानी में दो दिन के लिए मौसम करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ रात तक हल्की बारिश की संभावना है।

 

 

हल्की धूप ने दी राहत

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 26.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 36 से 97 फ़ीसदी तक रहा। हांलाकि सुबह हल्के  कोहरे के बाद दिनभर धूप खिली रही।

 

 

तेज हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

 

 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिनभर बादल छाए रहेंगे। रात तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी। वहीं, बुधवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मध्यम स्तर तक की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: