
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार राजेश्वर सिंह के समर्थन में जनता से वोट मांगे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की नगरी, अवध की सर्वसमावेशी संस्कृति का हृदय स्थल जनपद लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में आज मुझे उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
यहां की ‘जनता-जनार्दन’ से संवाद ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के प्रति मेरे संकल्प को दृढ़ता प्रदान करता है। किसानों व गरीबों का समग्र उत्थान ही भाजपा की डबल इंजन सरकार का ध्येय है।
इसी ध्येय के साथ हमने लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में 35,918 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्ड, 39,906 पात्रजन को ‘इज्जत घर’ व 2,055 को आवास, 29,226 किसानों को ‘PM किसान सम्मान निधि’ प्रदान की है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत आयाम प्रदान किया है।
लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी सेक्शन पर 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु, अमौसी स्टेशन के पास लखनऊ-कानपुर रेल खण्ड पर 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण प्रदेश की विकास यात्रा का सशक्त प्रमाण है। स्वस्थ समाज, संपन्न प्रदेश के निर्माण की अनिवार्य शर्त है।
भाजपा की डबल इंजन सरकार में लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में सीएचसी, बेहटा और बन्थरा में चिकित्सालय एवं आवासीय भवनों का उच्चीकरण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जन आकांक्षाओं की पूर्ति कर रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा डबल इंजन की भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है।
जनपद लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में बना 300 बेड की क्षमता वाला ‘लोक बन्धु राजनारायण चिकित्सालय’ हमारे इसी संकल्प का जाग्रत उदाहरण है। सर्वे सन्तु निरामयाः। जन-जन के उत्तम स्वास्थ्य और समुचित उपचार के लिए हमारी सरकार सतत क्रियाशील है। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में राज्य ड्रग वेयर हाउस का निर्माण इसकी एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
सीएम योगी ने आगे कहा कि, डबल इंजन की सरकार में बेहतर हो रही है स्वास्थ्य सुविधाएं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में प्रचीन चिकित्सा पद्धतियों को भी पुनर्स्थापित किया है। लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में में 50 बेड के आयुष चिकित्सालय का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता का परिचायक है।
सबको आरोग्यता के मंत्र के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने लखनऊ जनपद को वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाओं से परिपूर्ण करने हेतु सरोजनी नगर में 886.6 करोड़ की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा SGPGI में विभिन्न लोक-कल्याणकारी कार्य सुनिश्चित किए हैं।
‘बेहतर शिक्षा-बेहतर स्वास्थ्य’ हमारा प्रमुख ध्येय है। BJP सरकार ने ‘स्मार्ट’ लखनऊ की संकल्पना को साकार करने हेतु सरोजनी नगर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को तीव्र गति देते हुए 256.61 करोड़ की लागत से एलिवेटेड फ्लाईओवर तथा 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण किया है। डबल इंजन सरकार ने लखनऊ में सर्वोत्तम विकास की अनुपम मिसाल पेश की है।