
StartUPs: जानिए तेजी से बढ़ते हेल्थ केयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म PharmEasy के बारे में …
फार्मेसी स्टोर से कनेक्ट रहने में मदद करता है। डेटा और टेक्नोलॉजी ने हेल्थ इकोसिस्टम को
PharmEasy एक जानी-मानी और बड़ी कंपनी है जो तेजी से एक हेल्थ केयर डिलीवरी प्लेटफॉर्म डेवेलप कर रही है। यह मरीजों को कई तरह के स्थानीय फार्मेसी स्टोर से कनेक्ट रहने में मदद करता है। डेटा और टेक्नोलॉजी ने हेल्थ इकोसिस्टम को संचालित किया है। कंपनी आपको एक प्रिस्क्रिप्शन अपलोड करने के लिए कहती है और फिर प्रिस्क्रिप्शन को आपके आस-पास की दवा की दुकान पर भेज दिया जाता है। कंपनी ग्राहकों को सबसे आकर्षक छूट के साथ सर्वोत्तम हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स तक पहुंच प्राप्त करने के लिए एक मोबाइल ऐप और वेब तकनीक का उपयोग करती है। PharmEasy भारत में सबसे सफल हेल्थकेयर स्टार्टअप्स में से एक है। 150 से अधिक पार्टनर वेंडर्स के साथ, PharmEasy वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, जयपुर और बेंगलुरु सहित 710 शहरों में दवाएं पहुंचा रहा है।
कंपनी ने वर्ष 2014 में शानदार छूट के साथ अच्छे प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूट करके एक सफर की शुरूआत की। आज यह पूरे भारत में प्रोडक्ट सप्लाई की एक लंबी सिरीज है। बेशक, कंपनी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कंपनी बड़े पैमाने पर विकास की ओर बढ़ रही है। उनकी जैसी स्टार्टअप कंपनी के लिए यह बहुत बड़ी बात है। यह 4 साल में साल-दर-साल बढ़ रही है। जिसमें 450 करोड़ रुपये के राजस्व की रिपोर्ट करने की संभावना है। साल 2014 से, तीनों संस्थापक धवल शाह,मिखिल इन्नानी और धर्मिल सेठ पर्दे के पीछे से एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। यह कंपनी ई-कॉमर्स- हेल्थकेयर इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसका अनुमानित वार्षिक मूल्यांकन $64.7 मिलियन है।
गौरतलब है कि भारत ने खुद को दुनिया भर में सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित किया है। भारत में हर दूसरे दिन एक नया स्टार्टअप अवसरों की तलाश में शुरू किया जाता है लेकिन 90% स्टार्टअप शुरुआती स्टेज में ही विफल हो जाते हैं। हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं भारत में सफल हुए उन स्टार्टअप की कहानियां, जिन्होंने बाजार में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपना साम्राज्य बना लिया है। फूड डिलीवरी से लेकर ईकॉमर्स तक, ये स्टार्टअप कहानियां आपको स्टार्टअप के लिए प्ररित कर सकती हैं।