
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं को शक्ति विधान नाम दिया है। मैं प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रियंका ने कहा कि हमने 40 भेज दी टिकट महिलाओं को देने का वादा किया था कि महिला सशक्तिकरण के बाद सिर्फ कागज पर न हो। यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया और उत्तर प्रदेश में कृपलानी को पहली महिला मुख्यमंत्री दिया।
बता दें कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए बड़े वादे करते हुए कहा कांग्रेस की सरकार बनने पर यूपी में 800000 महिलाओं को रोजगार देंगे। वही महिलाओं को मनरेगा में प्राथमिकता मिलेगी। सरकार बनने के बाद सरकारी पदों पर 40 फ़ीसदी महिलाओं की नियुक्त होगी।
घोषणा में ये बातें अहम
- महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 फीसदी आरक्षण। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधान के अनुसार 40 फीसदी पदों पर महिलाओं की नियुक्ति।
- विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को।
- हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
- प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा।
- छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी।
- आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 10 हजार रुपए मानदेय मिलेगा।
- 1000 रुपए हर महीना वृद्धा-विधवा पेंशन मिलेगी।