Sports

टोक्यो पैरालम्पिक : कृष्णा नागर ने जीता स्वर्ण , नोयडा के जिलाधिकारी के नाम रजत पदक

टोक्यो पैरालम्पिक : भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने  टोक्यो पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीत लिया है। कृष्णा नागर विश्व नंबर दो खिलाड़ी है। कृष्णा नागर ने  गोल्ड मैडल जीतने के लिए हांगकांग के खिलाड़ी को एक कड़े मुकाबले में 2-1 से मात दी।

 

आज सुबह सुबह ही भारत ने अपनी झोली में दो पदक डाल लिए। नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आज यहां अपना फाइनल मैच गवां दिया पर पैरालंपिक में मैडल जीतने वाले पहले प्रशासनिक अधिकारी बन गए। उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।

 

इससे पहले कल बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने स्वर्ण जीत कर देश को गौरवान्वित किया। वहीं उत्तराखंड के मनोज सरकार के हाथ कांस्य पदक लगा।

 

 

भारत अभी तक 5 गोल्ड मैडल सहित कुल 19 मैडल जीत चुका है। इस पैरालंपिक में उम्मीद लगाए जा रही थी कि भारत के हाथ 15 मैडल लगेंगे लेकिन भारत ने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन कर अभी तक 19 मैडल जीत लिए है।

मैडल टैली मैं भारत अभी 24वे स्थान पर है। भारत के नाम अभी और पदक आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े :- टोक्यो पैरालम्पिक : बैडमिंटन में भारत का कमाल, प्रमोद भगत ने जीता स्वर्ण, मनोज के नाम कांस्य

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: