
Start-Up
Startup: जानें बिना मिट्टी की सब्जियां उगाने वाले स्टार्टअप की कहानी …
शुरुआत की और 4 वर्ष में खेती को कॉर्पोरेट बिजनेस तरह बना दिया
मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों का पैकेज छोड़कर दो आईआईटीएन ने अपने ही घर की छत पर सब्जियों की खेती करना शुरू कर दिया और आज के दौर में दोनों ने 4 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी खड़ी कर दी। तो चलिए जानते हैं श्रीगंगानगर के अमित कुमार और रावतभाटा के अभय सिंह के अपना स्टार्टअप ईकी फूड्स के बारे में।
अमित कुमार और अभय सिंह दोनों IIT मुंबई में पढ़ते थे। वे दोनों यहा रोबोटिक पर रिसर्च कर रहे थे। उस दौरान दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई। साल 2015 मिं अमित व अभय ने जॉब शुरू की थी। उस समय दोनों का को लगभग 15-15 लाख सलाना पैकेज मिलता था। इसके बाद 2017 तक दोनों ने पुणे, मुंबई बेंगलुरु में कई कंपनियों में जॉब किया। तब तक दोनों का सालाना पैकेज 20 लाख रुपए हो गया था। अलग-अलग राज्यों में घूमने के बाद दोनों के मन में ग्रोइंग चैंबर्स एवं पॉलीहाउस का विचार आया। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि एग्रीकल्चर में ही कुछ ट्राई करेंगे।
साल 2018 में दोनों ने मिलकर शुरुआत की और 4 वर्ष में खेती को कॉर्पोरेट बिजनेस तरह बना दिया। आज के समय में 75 लोगों की टीम ग्रुप उनके साथ कार्य कर रही है, उसमें मजदूर से लेकर मार्केटिंग टीम तथा मैनेजर सम्मिलित हैं। कंपनी फाउंडर अमित ने बताया कि, आज हमारी कंपनी ईकी फूड्स का मोटिव है कि वे लोगों को प्योर ऑर्गेनिक सब्जियां उपलब्ध करवाई जाए। उनके कोटा, बूंदी एवं भीलवाड़ा में 5 पॉलीहाउस है। एक पॉलीहाउस से माह की आय लगभग 10 लाख की है। ऐसे में एक पॉलीहाउस से साल के 1 करोड़ से अधिक एवं सभी को पालीहाउस को मिलकर 4 करोड़ से अधिक का टर्नओवर है।