Start-Up

Startup: जानें डोसा किंग प्रेम गणपति के सफल स्टार्टअप के बारे में…

आखिरकार 1997 में प्रेम गणपति और उनके भाइयों ने वाशी इलाके में “दोसा प्लाजा” खोला

गरीबी में जन्में प्रेम गणपति आज अरबपति की लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं। उन्होंने एक समय अपना पेट पालने के लिए बर्तन तक धोए, ठेला लगाया और आखिरकार सफलता ने उनके कदम चूमें और आज वे “डोसा प्लाजा” नाम के फेमस आउटलेट के मालिक हैं। प्रेम गणपति तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के नागलपुरम से हैं।

17 साल के प्रेम 1990 में अपने परिवार की गरीबी मिटाने और अच्छी जिंदगी के सपनों के साथ मुंबई आए थे। लेकिन क्योंकि प्रेम तमिलनाडु से थे उन्हें डोसा बनाने का शौक था और यही शौक आगे चलकर उनकी कामयाबी का कारण बना। साल 1992 में अपने बचाए हुए पैसों से प्रेम गणपति ने खुद का फूड बिजनेस शुरू किया। प्रेम ने अपने दो भाइयों मुरुगन और परमशिवन को भी मुंबई बुलाकर अपने कारोबार में शामिल किया।

इसके कुछ समय बाद आखिरकार 1997 में प्रेम गणपति और उनके भाइयों ने वाशी इलाके में “दोसा प्लाजा” खोला। जिसके लिए किस्मत उन्हें मुंबई लेकर आई थी। 50,000 रुपये की लागत से खोले गए इस डोसा प्लाजा में आज 105 तरह के एक्जॉटिक वैराइटी के डोसा फ्यूजन के साथ 27 ट्रेडमार्क डोसा मिलते हैं। प्रेम ने डोसा प्लाजा के साथ-साथ प्रेम सागर डोसा प्लाजा नाम की एक वेबसाइट भी बनाई है।

2008 तक डोसा प्लाजा के पूरे देश में 23 आउटलेट खुल गए थे। साथ ही एशिया के सबसे बड़े मॉल में डोसा प्लाजा स्थापित किया गया। इस साल डोसा प्लाजा की एंट्री न्यूजीलैंड में हुई और इसके साथ ही प्रेम गणपति ने अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी कदम रख लिया है। आज प्रेम करोड़ों की संपत्ति के साथ भारत में डोसा प्लाजा के 45 आउटलेट्स खोल चुके हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड, मध्यपूर्व और दुबई समेत 10 देशों में डोसा प्लाजा के आउटलेट्स खोल चुके हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: