Start-Up

Startup: भारतीय स्टार्टअप जिनमे 5 बॉलीवुड हस्तियां ने लगाया पैसा …

यहां उन बॉलीवुड सितारों की एक लिस्ट है, जिन्होंने इन भारतीय स्टार्टअप्स पर अपना पैसा लगाया है:

एक समय था जब एक एक्टर सिर्फ एक्टिंग करता था। वह सिर्फ फिल्में साइन करता था और एक अच्छा जीवन जीने के लिए इतना पर्याप्त होता था। लेकिन अब वह समय बीत चुका है और एक्टर्स सिर्फ एक्टिंग करने तक ही सीमित नहीं हैं। बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स, फिल्मों के अलावा अपना पैसा बिजनेस और स्टार्टअप्स में भी लगा रहा हैं।

यहां उन बॉलीवुड सितारों की एक लिस्ट है, जिन्होंने इन भारतीय स्टार्टअप्स पर अपना पैसा लगाया है:

1) आलिया भट्ट

बॉलीवुड की सबसे अच्छी प्रतिभाओं में से एक आलिया भट्ट न केवल एक अच्छी अभिनेत्री हैं, बल्कि वह एक स्मार्ट निवेशक भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही निवेश करना शुरू कर दिया था। आलिया ने स्टाइलक्रैकर और फिर नायका में निवेश करके शुरुआत की। उन्होंने ‘Ed-a-Mamma’ के नाम से अपना खुद का ब्रांड भी लॉन्च किया, जो कि एक किड्सवियर फैशन ब्रांड है।

2) अक्षय कुमार

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ के बारे में खबरें है कि उन्होंने मुंबई स्थित वियरेबल टेक स्टार्टअप, GOQii में अच्छी रकम का निवेश किया है। इसके पीछे का आइडिया लोगों को उनके स्टेप्स, नींद, अन्य शारीरिक गतिविधियों और अन्य को ट्रैक करने में मदद करना है।

3) प्रियंका चोपड़ा जोनस

ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को होल्बर्टन स्कूल नाम के एक कॉलेज शिक्षा स्टार्टअप के साथ-साथ प्रसिद्ध डेटिंग ऐप Bumble में निवेश करने के लिए जाना जाता है। बम्बल में उसके निवेश के तुरंत बाद स्टार्टअप ने भारत में अपना परिचालन शुरू किया।

4) सामंथा प्रभु

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु भी एक स्मार्ट निवेशक हैं और उन्होंने हैदराबाद स्थित स्टार्टअप में निवेश किया है। जिसे सस्टेनकार्ट कहा जाता है, जो सस्टेंनेबल प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग के लिए एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। ये फैशन से लेकर सजावट, सौंदर्य और वेलनेस, साज-सज्जा से लेकर गिफ्टिंग, न्यूट्रिशन और अन्य तरह के पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद उप्लब्ध कराता है।

5) फरहान अख्तर

फेमस एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर, जो एक फिल्म निर्माता भी हैं, दोनों ने बैंगलोर स्थित ईवी निर्माता ओला इलेक्ट्रिक में निवेश किया है, जो एक भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: