
लखनऊ: उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही दलबदल का सिलसिला शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कल से आए भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अन्य तीन विधायकों के इस्तीफा देने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के और बड़ा झटका लगा है।
आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर के मीरापुर सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पार्टी छोड़ दी है। अवतार सिंह भड़ाना भाजपा छोड़ आरएलडी में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि अवतार चार बार से सांसद रहे हैं बुधवार सुबह उन्होंने अरंडी चीफ जैन चौधरी से मुलाकात की। अरंडी के प्रमुख जयंत चौधरी ने अवतार सिंह की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।