Uttar Pradesh

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले – “लोकतांत्रिक शब्द भाजपा के शब्द कोष से हो गया गायब”

लखनऊ : समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party)के अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने भाजपा(BJP) पर तंज कसा है उन्होंने कहा कि मंत्रणा ,संपत्ति, मशवरा, परामर्श, विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय सामूहिक बैठक यह लोकतांत्रिक शब्द भाजपा के शब्द कोष से गायब हो गया है। इसलिए बार-बार मनमानी भरी फैसले थोपे जा रहे हैं देश की ऊर्जा व जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों और योजनाओं के विरोध मैं बर्बाद हो रही।

ये भी पढ़े :- संपत्ति मामलों को सुलझाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू की योजना, सचिव बिना कुमारी ने दिए ये निर्देश

यादव ने कहा कि अग्नीपथ योजना(Agneepath Scheme) को लेकर जनता अंगुली कानून व्यवस्था ध्वस्त भ्रष्टाचार वह बुलडोजर से लोग त्रस्त है। विवादित पर आक्रोश थमा नहीं था कि अग्निपथ खून से लथपथ दिखने लगा है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने यहां तक भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यों और योजनाओं को रंग रोगन और रंगाई पुताई करके हैं कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

अखिलेश ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है कि देश के कई प्रदेशों में भड़की विरोध की ज्वाला युवा विरोधी सत्ता को भस्म कर देगी।

ये भी पढ़े :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले अमेरिका में सभा आयोजित

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की स्थिति इतनी विकराल है कि सेना जैसी अतिसंवेदनशील जगह में संविदा पर सैनिक रखे जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने सरकार से प्रश्न किया कि विवादित भर्ती योजना अन्य पद से नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: