PoliticsTrending

रायबरेली: 31 दिसंबर को सीएम योगी का दौरा, होर्डिंग्स-बैनर से पटा शहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है।

रायबरेली: 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के नेता व पदाधिकारी जी जान से लगे हुए हैं।

सीएम के दौरे को लेकर पूरा शहर भाजपा नेताओं की होर्डिंग्स और बैनर से पट गए हैं। भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। जिसकी तैयारी बड़े ही जोर-शोर से चल रही है।

मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा आईटीआई मैदान में होनी है। इसलिए जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह ने जनपद वासियों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर उनके विचारो से अवगत होने की अपील की है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: