
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व किसानों को समाजवादी पार्टी की ओर आकर्षित करने के लिए आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृष कानून पर किसानों ने विरोध जताया वहीं उन्होंने कहा कि किसानों ने संघर्ष करके केंद्र सरकार को झुकाया है।
आज प्रेस वार्ता के दौरान अन्य संकल्प लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि और प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगे। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशी जगह-जगह उल्लंघन आचार संहिता का कर रहे हैं लेकिन चुनाव आयोग उन पर ध्यान नहीं दे रहा है चुनाव आयोग भी भारतीय जनता पार्टी का दलाल है वह केवल विपक्ष पर ही हमलावर है और उस पर कार्रवाई कर रहा है।
अन्य संकल्प लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी की पार्टी की सरकार आते ही किसानों को 15 दिनों में भुगतान किया जाएगा। वही सभी फसलों के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए एक अलग से फंड बनाएंगे जिससे उनको तत्काल भुगतान किया जा सके उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद वह किसान रिवाल्विंग फंड बनाएंगे।