
जन आक्रोश यात्रा: BJP का बड़ा दावा, कहा- 2023 में बनेगी भाजपा सरकार
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया विधानसभा चुनाव से पहले पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं | कार्यकर्ताओं की कहीं पर भी घूम रही है तो कहीं पर
राजस्थान: राजस्थान में बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा जारी है। जन आक्रोश यात्रा को लेकर बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा का करारा जवाब बताया है राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का दावा है कि अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ धरातल पर जबरदस्त विरोध है। आगामी विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बता दें कि अभी बीजेपी में गुटबाजी और नेताओं में मुख्यमंत्री का चेहरा बनने की होड़ मची है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया विधानसभा चुनाव से पहले पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं | कार्यकर्ताओं की कहीं पर भी घूम रही है तो कहीं पर पूनिया को कंधे पर उठाकर लोग सभा स्थल तक ला रहे हैं।
लोगों का उत्साह देखकर सतीश पूनिया ने दावा किया है कि बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान कर्ज माफी ,भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दे हैं जिससे राजस्थान की जनता त्रस्त है।
CM भूपेश ने 30 को बुलाई कैबिनेट बैठक, आरक्षण पर होगी बात
1 दिसंबर से शुरू हुई थी जन अक्रोश यात्रा
बताने की भारतीय जनता पार्टी ने 1 दिसंबर को जन आक्रोश यात्रा का आगाज किया था। यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर प्रदेश भर में प्रथम को रवाना किया था। तब से यात्रा का कार्य प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रहा है मंजू पर नेताओं कार्यकर्ताओं की खासी भीड़ दिखी है लोग इसे टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन भी बता रहे हैं।