![सोनिया दे सकती हैं अपने पद से इस्तीफा](/wp-content/uploads/2021/07/सोनिया-दे-सकती-हैं-अपने-पद-से-इस्तीफा.jpg)
सोनिया दे सकती हैं अपने पद से इस्तीफा, जानें क्या है पूरा मामला
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष पद से सोनिया गाँधी दे सकती हैं इस्तीफा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता कमलनाथ को बनाया जा सकता है नया कार्यकारी अध्यक्ष।
नई दिल्ली। आज कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस बदलाव के तहत कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष पद से सोनिया गाँधी इस्तीफा दे सकती हैं। ऐसा पता चला है कि अब उनकी जगह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता कमलनाथ को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। वरिष्ठ पार्टी नेता कमलनाथ ने आज दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान सोनिया गाँधी से उनके निवास पर मुलाकात की है।
हाल ही में ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा था की कमलनाथ को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। हालाँकि, हम अपने पाठकों को बता दें की आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सियासत के जानकारों की अगर माने तो कमलनाथ भी पार्टी सांगतह्ण में ऐसी किसी भी जिम्मेदारी के लिए अपनी रजामंदी दे सकते हैं। कमलनाथ कोषाध्यक्ष के पद के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं हैं। वहीँ, आज कमलनाथ ने दिल्ली जाकर सोनिया से मुलाकात भी की। आपको बता दें कि कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का कार्यकाल अगस्त 2021 में पूरा हो रहा है।
ऐसे में कमलनाथ कांग्रेस परिवार के बहुत ही ख़ास भी माने जाते हैं। कमलनाथ इससे पहले इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी के साथ भी काम कर चुके हैं। यही वजह थी जब मध्य प्रदेश के लिए राहुल गांधी को कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया में से मुख्यमंत्री चुनना था तो उन्होंने कमलनाथ पर भरोसा जताया था।
वहीँ, इस सियासी उथलपुथल के बीच ही एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी के प्रमुख नेता शरद पवार से भी उनके निवास पर जाकर मुलाकात की थी। इन दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। दोनों नेताओं की इस मुलाकात से नई अटकलों को हवा मिली थी।
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को पार्टी के संसदीय रणनीति संबंधी समूह की बैठक में फैसला किया था कि वह संसद के मॉनसून सत्र में राफेल विमान सौदे की फ्रांस में हो रही जांच, कोरोना महामारी, टीकाकरण की ‘धीमी गति’, किसान आंदोलन और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। पिछले कुछ दिनों से ऐसी भी चर्चा है कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन को हटाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार, 24 से 48 घंटों के अंदर हो सकते हैं शिफ्ट