
……..तो क्या मुंबई में एक बार फिर होगा 26/11 जैसा आतंकी हमला, जानिए क्या है मामला ?
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर अलर्ट पर है। दरअसल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को पाकिस्तान के वॉट्सऐप नंबर से धमकी देते हुए कहा गया है कि मुंबई पर दोबारा 26 नवंबर 2008 जैसा आतंकी हमला किया जाएगा। फिलहाल इस फोन कॉल की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में गणेशोत्सव को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है।
ये भी पढ़े :- पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमन्त्री मोदी ने इस अंदाज में दी श्रद्धाजंलि…
इस मैसेज में लिखा है कि, मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी है। कभी भी हमला किया जा सकता है। और ये हमला 26/11 हमले जैसा होगा। वहीं इस मैसेज को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। और मैसेज भेजने वाले की पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़े :- दीपोत्सव में बनेगा नया विश्व रिकार्ड कायम करेगी योगी सरकार, 23 अक्तूबर को जलेंगे 14.50 लाख दीप
प्राथमिक जांच में पता चला है कि, यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है। मैसेज में कहा गया है कि मेरी जांच करोगे तो लोकेशन पाकिस्तान दिखाएगी, लेकिन धमाका मुंबई में होगा। धमकी देने वाले ने मैसेज में ये भी लिखा है कि, भारत में इस हमले को 6 लोग अंजाम देंगे।