Entertainment

सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर,  अनुराधा पौडवाल के बेटे का 35 वर्ष में निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे

 anuradha paudwal son passes away bollywood news


 

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार सुबह निधन हो गया है। आदित्य 35 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

https://www.instagram.com/p/BzzqosiJv2V/?utm_source=ig_web_copy_link

 

लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम शामिल है

मां अनुराधा पौडवाल की तरह आदित्य को भी भजन गाना बेहद पसंद था। आए दिनों वो सोशल मीडिया पर लाइव आते थे और अपनी रिकॉर्डिंग शेयर करते थे। आदित्य म्यूजिक कंपोज करते थे। वो म्यूजिक को लेकर लंबी प्लानिंग कर रहे थे। आदित्य का नाम सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। आदित्य ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भक्ति गीतों में अपना नाम केंद्रित करना चाहते हैं।

 

मां की तरह बनना चाहते थे आदित्य 

https://www.instagram.com/p/Bl0DnfeH-8t/?utm_source=ig_web_copy_link

अनुराधा पौडवाल को साल 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें महाराष्ट्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से भी सम्मानित किया चुका है। आदित्य अपनी मां राह पर चलना चाहते थे।

 

अनुराधा पौडवाल 4 दशक से बॉलीवुड से जुड़ी हैं

अनुराधा पौडवाल पिछले 4 दशक से बॉलीवुड से जुड़ी हैं। उन्होंने कई भजन गए हैं। उनकी शादी अरुण पौडवाल से हुई थी। अरुण संगीतकार एस डी बर्मन के असिस्टेंट थे।

https://www.instagram.com/p/BpopwhZHOIC/?utm_source=ig_web_copy_link

 

90 के दशक में जब अनुराधा का करियर शिखर पर था। उसी समय उनके पति अरुण पौडवाल की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनकी एक बेटी कविता भी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: