![](/wp-content/uploads/2021/07/मुख्यमंत्री-अमरिंदर-सिंह-704x470.jpg)
अपने आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सिद्धू मांगे माफी, तब करूँगा मुलाकात: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। रवीन ठुकराल ने ट्वीट करते हुए कहा की, "यह खबरें पूरी तरह झूठी है कि नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए समय मांग रहे हैं।
चंडीगढ़। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू और वहां के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच हालात कुछ ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। जबसे नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया है, तब से उनके और वहां के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के रिश्तों के बीच और कड़वाहट घुलते नज़र आ रहा है।
सिंह की ओर से बीते मंगलवार को सिद्धू से मुलाकात की खबर को खारिज कर दिया गया। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक सिद्धू सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते तब तक मुख्यमंत्री उनसे नहीं मिलेंगे।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी। रवीन ठुकराल ने ट्वीट करते हुए कहा की, “यह खबरें पूरी तरह झूठी है कि नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मिलने के लिए समय मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूख में कोई भी बदलाव नहीं आया है। वह तब तक सिद्धू से नहीं मिलेंगे जब तक सिद्धू सार्वजनिक तौर पर उनसे अपने अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांग लेते।”
हम अपने पाठकों को बता दें कि इससे पहले पंजाब के मंत्री ब्रह्मा महिंद्रा ने भी सिद्धू से निजी बैठक करने पर इनकार किया था और कहा था कि मैं उनसे तब तक नहीं मिल सकता जब तक वह अपने और मुख्यमंत्री सिंह के बीच सभी मुद्दों को सुलझा नहीं लेते।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहिंद्रा ने मीडिया से अपनी वार्ता को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सीएलपी नेता होने के अलावा मुख्यमंत्री सिंह कैबिनेट का भी नेतृत्व करते हैं, जिसका वह हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जब तक सिद्धू, सिंह के साथ सभी मुद्दों को सुलझा नहीं लेते, वह उनसे निजी तौर पर नहीं मिलेंगे।
वहीँ, नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी तरफ से अभी कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।
यह भी पढ़ें: प्रदेश में रह रहे श्रमिकों के लिए यूपी सरकार का तोहफा, आपदा राहत सहायता योजना का किया ऐलान