Sports

दुःखद: नहीं रहे स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न

पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न बेसुध पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स के तमाम

नई दिल्‍ली: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। शुक्रवार सुबह वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट भी किया था। उन्होंने इसमें मार्श के निधन पर दु:ख जताया था और यह ट्वीट उनके जीवन का अंतिम ट्वीट साबित हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने विला में पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न बेसुध पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स के तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

नशे की लत थी

शेन वॉर्न को इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक आने के पीछे उनकी शराब और सिगरेट की लत को बड़ा कारण माना जा सकता है। वह एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था। साथ वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे।

भारत के खिलाफ 1992 में किया था डेब्यू   

शेन वॉर्न ने 23 वर्ष की उम्र में भारत के खिलाफ सन् 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वॉर्न ने अपना अंतिम टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही में खेला था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: