
Bihar News: एक महिला, 40 बीवी… और सबका एक पति ‘रूपचंद’!
बिहार में जातीय जनगणना के दौरान हुआ हैरान करने वाला खुलासा
बिहार: वर्तमान में बिहार राज्य में नीतीश सरकार जातीय मतगणना चल रही है। इस दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। असल में, बिहार के अरवल जिले में जातीय जनगणना के दौरान पता चला कि 40 महिलाओं का ‘पति’ एक ही शख्स है। इसका नाम है रूपचंद। इस पर जनगणना कर रहे अधिकारी भी हैरान रह गए। महिलाओं से जब उनके पति का नाम पूछा गया तो अगल-बगल के घरों में रह रहीं सभी 40 महिलाओं ने पति का नाम “रूपचंद” बताया।
दरअसल, यह मामला अरवल के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 का है, जो रेड लाइट एरिया है। इस इलाके में वर्षों से सेक्स वर्कर रहकर अपना जीवन यापन करती आ रही हैं। जातीय जनगणना के दौरान सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा रेड लाइट एरिया से सामने आया है। यहां 40 महिलाओं ने अपने पति का नाम रूपचंद बताया। हुआ कुछ यूं है कि सेक्स वर्कर पति के कॉलम में किसका लिखाएं? अब यहां रहने वालीं अधिकांश महिलाएं “रूपचंद” यानी “रुपया” को ही अपना सब कुछ मानती हैं, इसलिए उन्होंने अपने पति के नाम के आगे रूपचंद नाम दर्ज कराया है।
यह है पूरा मामला
जातीय जनगणना करने पहुंचे शिक्षक राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से उनका रिकॉर्ड जानने के लिए बात की। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया। हालांकि, जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है, पैसे को ही ‘रूपचंद’ कहा जाता है। यही वजह है कि महिलाओं ने रूपचंद को अपना पति रही है।