
शिमला : सहेली के साथ घूमने आयी नाबालिक का सहेली के दोस्त ने किया रेप
शिमला में आये दिन नई नई वारदातें सामने आ रही है। वही खबर मिली है कि एक लड़की 10 जुलाई को अपनी दोस्त के साथ शिमला घूमने आयी थी। वही लक्कड़ बाज़ार स्तिथ होटेल में उन्होंने एक कमरा बुक किया था। इस लड़की ने अपने साथ रेप की शिकायत दर्ज़ करवाई है।
लड़की हरियाणा से यहाँ घूमने आयी थी। बतया जा रहा है कि आरोपी उसकी सहेली का दोस्त हैं। हरियाणा लौटते ही लड़की ने अपने साथ हुए रेप की शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत कालका पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी लेकिन मामला शिमला का था तो केस शिमला सदर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दी गई। पोस्को एक्ट के अंदर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं।
मामला 11 जुलाई के बतया जा रहा है पीड़ित लकड़ी (16 वर्ष) ने बतया कि वो अपनी सहेली के साथ कुछ दिन के लिए शिमला आयी थी। वे लोग एक होटल में रुके थे।
11 जुलाई को उसकी सहेली ने नवीन नामक लड़के को बुलाया । नवीन अपने अन्य साथियों के साथ वहाँ आया। बाद में वो पीड़ित लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा।
13 जुलाई को नवीन और उसकी सहेली उसे कालका बस स्टेशन पर छोड़कर चले गए। जिसके तुरंत बाद लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई।
शिमला पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करदी है। जल्द ही आरोपी लड़के को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।
कुछ दिन पूर्व भी शिमला आयी एक लड़की ने अपने चाचा पर अपने रेप का आरोप लगया था। इस जाँच भी शिमला पुलिस ही कर रही है।
ये ये भी पढ़े :- सरकार अगर एमएसपी पर कानून बनाती है तो गाजी बॉर्डर पर बैठे प्रदर्शनकारी घर वापसी पर विचार करेंगे