
डेंगू से दिल्ली में इस साल की पहली मौत , अब तक इतने मामले आए सामने
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोविड – 19 की दूसरी लहर थमने के करीब पहुंच रही है। लेकिन अब राजधानी में धीमें धीमें डेंगू अपने पांव पसार रहा है। इसी के चलते राजधानी में डेंगू से पहली मौत हुई है।
दिल्ली में डेगू से जान गंवाने वाली पहली महिला है। जो 35 वर्ष की थी। वह महिला साउथ दिल्ली के सरिता विहार की निवासी थी। वही अगर आंकड़ो की बात करें तो दिल्ली में इस वर्ष डेंगू के 723 मामले दर्ज किए गए है। वही अगर अक्टूबर माह की बात करें तो 16 अक्टूबर तक डेंगू के 382 मामले आए हैं।
इस वर्ष दिल्ली में 16 अक्टूबर तक डेंगू के 723 मामले दर्ज किए गए है। जो कि 2018 से लेकर अब तक सबसे ज्यादा माने जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस वर्ष सितंबर माह में 217 केस आए थे, जो कि पिछले तीन वर्ष में सबसे ज्यादा थे।
वही पिछले वर्ष राजधानी दिल्ली में डेंगू की वजह से दो मौतें हुईं थीं। जबकि 2015 में दिल्लीमें डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिला था। उस समय तकरीबन 16,000 लोग डेंगू के चपेट में आए और 60 लोगों की मौत हुई थी।