
शर्मनाक : ओडिशा की बीमार पद्मश्री विजेता से सामाजिक कार्यकर्ता ने जबरन कराया डांस, मचा बवाल
नेशनल डेस्क : ओडिशा के कटक से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहाँ एक सामाजिक कार्यकर्ता महिला ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता महिला से बीमारी के दौरान जबरन नृत्य कराया। दरअसल , पद्मश्री विजेता 71 वर्षीय कमला पुजारी इन दिनों किडनी की बिमारी से ग्रसित है। जिसके इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान एक सामाजिक कार्यकर्ता ने आईसीयू में भर्ती पद्मश्री विजेता से जबरन नृत्य कराया, जिसका वीडियों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़े :- सीएम योगी ने दिए निर्देश, NCR की तर्ज पर गठित होगा राजधानी क्षेत्र
आपको बता दें कि सोशल वर्कर ममता बेहरा को भी सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले पुजारी के साथ नृत्य करते देखा गया था। पुजारी ने अपने गृह जिले कोरापुट मीडिया से बाताचीत के दौरान बताया कि, “मैं कभी भी नृत्य नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया। मैंने बार-बार इनकार किया, लेकिन उसने (ममता बेहरा) नहीं सुनी। मैं बीमार थी और थक गई थी।”
ये भी पढ़े :- Mission 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में सिख उम्मीदवारों की तलाश में BJP
आदिवासी समुदाय संघ के प्रमुख हरीश मुदुली ने कहा कि, ”अगर राज्य सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वे सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि पुजारी को 2019 में जैविक खेती को बढ़ावा देने और स्वदेशी बीजों की 100 से अधिक किस्मों को संरक्षित करने के लिए पद्म श्री मिला था।”