
मंत्रिमंडल विस्तार में सात महिला मंत्रियों को मिली जगह, जानिए नाम
झारखंड की कोडरमा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद अन्नपूर्णा देवी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों के साथ कुल 43 मंत्री शामिल हुए। इन सभी मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। कई नए चेहरों को कैबिनेट में एंट्री मिली है। त्इस मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे खास बात ये रही कि जिन मंत्रियों ने पद की शपथ ली है। उनमें सात महिला मंत्री हैं।
बीजेपी की सहयोगी अपना दल (एस) की प्रमुख और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह दी गई है। मंत्री बनने के बाद अनुप्रिया पटेल के कार्यालय में जश्न का माहौल है। मोदी सरकार का यह कदम अगले साल यूपी चुनाव के लिए कारगर माना जा रहा है। इसके साथ कर्नाटक के उडुपी से बीजेपी की सांसद शोभा करंदलाजे ने मंत्री पद की शपथ ली है। गुजरात के सूरत से बीजेपी सांसद दर्शना विक्रम जरदोश को भी मंत्री बनाया गया है।
झारखंड की कोडरमा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद अन्नपूर्णा देवी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसके साथ ही त्रिपुरा वेस्ट से सांसद प्रतिमा भौमका को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। इसके अलावा महाराष्ट्र के डिंडौरी से सांसद भारती प्रवीण पंवार को भी मंत्री पद दी गई। नई दिल्ली से पहली बार बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी को भी मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है।
गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी के 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, वन और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, राव साहब दानवे, रतन लाल कटारिया, प्रताप सारंगी और देव श्री बैनर्जी समेत कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन