Delhi

Delhi में छः महीने के भीतर तैयार हो जाएंगे सात अस्थाई कोविड अस्पताल, बढ़ेंगे 7 हजार आईसीयू बेड

Delhi में छ: महीने के भीतर सात अस्थायी अस्पताल बनाये जाएंगे। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए इन अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली में इन अस्पतालों के बनने के बाद 7000 आईसीयू बेड्स को बढ़ा दिया जाएंगा।

दिल्ली सरकार से इसके लिए अनुमति मिल गई है और इन अस्पतालों लिए फंड का आवंटित कर दिया गया है। सूचना के अनुसार दिल्ली के ये अस्पताल सरिता विहार, शालीमार बाग, सुल्तानपुरी, किराड़ी, रघुबीर नगर, जीटीबी अस्पताल तथा चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में बनेंगे।

कोविड की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में कई लोग बैड न मिलने के कारण और अस्पताल ना मिल पाने के कारण अपनी जान गवा बैठे थे। इसके कारण दिल्ली सरकार ने तीसरी लहर में ऐसा ना हो उसके लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। दिल्ली में अस्थाई अस्पताल बनवा कर दिल्ली सरकार तीसरी लहर से काफी हद तक लड़ने के लिए तैयारी कर रही है

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि आने वाले 6 माह के अंदर इन अस्पतालों निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे संबंधित सभी विभागों द्वारा काम किया जायेगा। ये अस्पताल अस्थायी रूप से बनाए जा रहे हैं। दीर्घकालिक दृष्टिकोण इनका निर्माण किया जा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: